logo

ए. पी.गर्ग पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी- 7988804545, 8950236002

वीरवार को खरखौदा के सांपला रोड पर ए. पी.गर्ग पब्लिक स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। विश्व मलेरिया दिवस प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन इस बात के लिए पहचाना जाता है। मलेरिया के नियंत्रण के लिए किस प्रकार के वैश्विक प्रयास किया जा रहे हैं।

इस दिवस पर कक्षा तीसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मलेरिया मच्छर वह उसके जीवन चक्र को चित्रण कला द्वारा दर्शाया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने इसके फैलने का कारण रोकथाम के उपाय व उपचार की औषधियो के बारे में भी लिखा विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि पूरे विश्व में मलेरिया सबसे अधिक अफ्रीका महाद्वीप और सहारा मरुस्थल वह ओशियन में फैलता है।

यह एक जानलेवा बीमारी है। हर वर्ष इस बीमारी के कारण लाखों लोगों की जान चली जाती है। जहां की जलवायु में गर्मी और वर्षा तथा नमी वाले स्थान पर अधिक फैलता है। यह एक मादा मच्छर एनाफिलीज के काटने से फैलता है। इसका संक्रमण व्यक्ति के खून में चला जाता है।

विद्यार्थियों ने इसके रोकथाम उपायों के बारे में बताया मच्छर के प्रजनन स्थान को खत्म करना,लार्वा को मारना, मच्छर को काटने से रोकने के लिए मॉस्किटो यूज करनी चाहिए व कुनीन जैसी दवाइयां का सेवन करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रबंधक महोदय मोहनलाल गुप्ता ने मलेरिया विषय पर अपनी जानकारी सांझी की तथा मलेरिया जैसी महामारी को दूर करने के लिए जागरूक होना चाहिए और प्रयास करना चाहिए कि यह हमारे देश में जड़ से खत्म हो जाए।

भौतिकी अध्यापिका सोनिया ने विद्यार्थियों को मलेरिया के बारे में मार्गदर्शन किया, और ये बीमारी ना फैले इसके उपायों को भी विद्यार्थियों से सांझा किया।

518
11870 views